फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rahul first in speech and Kalpana first in slogan writing.

Mandi News: भाषण में राहुल और नारा लेखन में कल्पना प्रथम

Mon, 09 Dec 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 09 Dec 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Rahul first in speech and Kalpana first in slogan writing.
शालंग में सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

रोड सेफ्टी क्लब ने आयोजित किया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगघाटी के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शालंग में सोमवार को रोड सेफ्टी क्लब ने सड़क जागरूकता पर कार्यक्रम करवाया। इस दौरान सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा विषय पर कई गतिविधियां करवाई गईं।

भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में राहुल, जूनियर वर्ग में प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी के सीनियर वर्ग में जाजूराणा और कल्पना सदन पहले, विवेकानंद सदन दूसरे, जबकि विपाशा सदन तीसरे स्थान पर रहा। नारा लेखन के जूनियर वर्ग में कल्पना ने पहला, जतिन ने दूसरा, कृतिका ने तीसरा हासिल किया। सीनियर वर्ग में बबिता प्रथम, दिव्या भारती द्वितीय और देवी सिंह तृतीय, पेंटिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में करिश्मा प्रथम, नीरजा द्वितीय और कला देवी तृतीय रहीं। पेंटिंग के सीनियर वर्ग में नंद लाल प्रथम, प्रिया द्वितीय, दिव्या तृतीय रहीं। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आरआर ठाकुर ने कहा कि शिक्षा विभाग ने स्कूल के रोड सेफ्टी क्लब के लिए अलग-अलग गतिविधियां आयोजित करने के लिए 10,000 रुपये की राशि आवंटित की है। प्रधानाचार्य रितेश महंत ने कहा कि दस वर्ष पहले सड़क दुर्घटनाएं इसलिए होती थीं क्योंकि सड़कें खराब थीं, जबकि अब दुर्घटनाएं सड़क अच्छे होने से गाड़ियों की गति बहुत तेज होने से हो रही हैं। वर्ष 2023 में सड़क दुर्घटनाओं में 1.68 लाख लोगों की मृत्यु हुई थी। इनमें अधिकतर संख्या युवाओं की थी। युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सीखना चाहिए।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed