फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   quiz compitition tamnna, mahak top

प्रश्नोत्तरी में तमन्ना, महक और लवन्या ने मारी बाजी

Fri, 04 Nov 2016 06:56 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 04 Nov 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
quiz compitition tamnna, mahak top
मंडी में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की कार्यशाला में जानकारी प्राप्त करते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी में प्रकाश और फोटो विषय पर संगोष्ठी तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय प्रकाश और फोटो दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। विज्ञान प्रसार देश भर में 21 अक्तूबर से 14 नवंबर तक ऐसी संगोष्ठियों का आयोजन कर रहा है। वर्ष 1983 में इसी दिन अंतरराष्ट्रीय मापतौल सम्मेलन ने प्रकाश की गति 299, 792, 458 किलोमीटर प्रति सेकेंड को स्वीकार किया था। अब पूरी दुनिया में भौतिकी के क्षेत्र में अपनाई जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।

विज्ञापन



     वाईएमसीए विज्ञान एवं तकनीक विश्वविद्यालय फरीदाबाद की डा. रश्मि चावला ने संगोष्ठी में मुख्य वक्तव्य पेश किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी की छात्राओं मानसी, तमन्ना, महक व लवन्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। सरस्वती विद्या मंदिर मंडी के निशांत, पीयूष, समृद्धि और आयुषि ने द्वितीय तथा डीएवी मंडी के रितुल, रजत, काजल और प्रत्यक्ष ने तृतीय स्थान हासिल किया। यह आयोजन विज्ञान प्रसार और शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के जिला अध्यक्ष संजीव ठाकुर, सचिव सुनीता, जोगिंद्र वालिया और गजेंद्र शर्मा ने भी भाग लिया। जिला अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने बताया कि इस आयोजन में छह पाठशालाओं के 80 से अधिक विद्यार्थियों व अध्यापकों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed