{"_id":"68fbb9cb5e7ff48a48089527","slug":"questions-raised-on-reservation-roster-in-panchayat-elections-mandi-news-c-90-1-ssml1025-173976-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंचायत चुनावों में आरक्षण रोस्टर पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंचायत चुनावों में आरक्षण रोस्टर पर उठाए सवाल
विज्ञापन
मंडी। अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के प्रदेश महासचिव चमन राही ने पंचायत चुनावों में आरक्षण रोस्टर और प्रशासनिक मनमानी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनावों की तैयारियां पूरी कर ली थीं, मगर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत बदलाव तब किया जब मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला के उपायुक्तों ने आपदा के चलते अतिरिक्त समय मांगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ प्रशासनिक अधिकारी आरक्षण रोस्टर में अपनी मनमर्जी चला रहे हैं।
जिन सीटों पर सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण होना चाहिए, उन्हें जानबूझकर आरक्षित किया जा रहा है। इससे समाज का संतुलन बिगड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री से मिलकर शिकायत दर्ज करवाई जाएगी, ताकि फाइनल रोस्टर जारी होने से पहले कठोर कार्रवाई हो सके। संवाद