फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Questions raised on garbage collection scheme, rivers and drains filled with filth in Jogindernagar

Mandi News: गारबेज कलेक्शन योजना पर उठे सवाल, जोगिंद्रनगर में गंदगी से भर गए नदी-नाले

Tue, 04 Jun 2024 08:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 04 Jun 2024 08:39 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on garbage collection scheme, rivers and drains filled with filth in Jogindernagar
नगर परिषद जोगिंद्रनगर के एक नाले में फैंकी गई गंदगी को हटाते सफाई कर्मचारी     संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन पर सवाल उठना लगे हैं। वार्डों को साफ कर गंदगी के ढेर नदी-नालों में मिलने से स्वच्छता के दावों की पोल भी खुलने लगी है। करीब 31 सफाई कर्मचारी निजी ठेकेदार के माध्यम से डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन के लिए तैनात हैं। वहीं, नगर परिषद के आठ कर्मचारी भी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर के वार्ड तीन और छह के बीच गुजरने वाले नाले गंदगी से भर गए हैं। लक्ष्मी बाजार के साथ लगते डाकघर के समीप कचरे के ढेर लोगों का मुंह चिढ़ा रहे हैं। प्रति माह करीब पांच लाख रुपये स्वच्छता अभियान पर खर्च हो रहे हैं। करीब 40 सफाई कर्मचारी शहरी क्षेत्र के सातों वार्डों में सफाई का जिम्मा संभाले हुए हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद जोगिंद्रनगर डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना पर सालाना 50 लाख रुपये खर्च कर रही है। करीब दो हजार परिवारों के लिए शहरी क्षेत्र में शुरू हुई गारबेज कलेक्शन योजना और नगर परिषद की डंपिंग साइट में कचरे के निष्पादन के लिए लाखों करोड़ों रुपये का बजट भी खर्च किया गया है। बावजूद वार्डों से रास्तों से सटे नालों में कूड़े के ढेर डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के सफाई सुपरवाइजर रविकांत शर्मा ने बताया कि डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना के तहत शहरी क्षेत्र के हर घर से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित किया जा रहा है। नदी नालों में फेंकी जा रही गंदगी को नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हटा रहे हैं। वहीं, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी आदित्य चौहान ने बताया कि खुले में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed