फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   PWD suffers loss of Rs 2.36 crore due to heavy rain in Dharampur

Mandi News: धर्मपुर में भारी बारिश से पीडब्ल्यूडी को 2.36 करोड़ का नुकसान, सड़कें बाधित

Sun, 07 Jul 2024 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 07 Jul 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
PWD suffers loss of Rs 2.36 crore due to heavy rain in Dharampur
धर्मपुर (मंडी)। लगातार हो रही मूसलधार बारिश से पीडब्ल्यूडी सर्कल धर्मपुर को 2.36 करोड़ रुपये नुकसान हुआ है। वर्तमान में भी धर्मपुर क्षेत्र में दर्जनों सड़कें ठप पड़ी हुई हैं, जिन्हें खोलने के लिए विभागीय लेबर और मशीनरी जुटी हुई है। सड़कों के बाधित होने से लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश के बाद भूस्खलन होने से मंडप-बरोटी, हुक्कल-छात्र, टौरजाजर-पुतलीफाल्ड, भडियार-मोरला, गयूण-कांढापतन, छात्र-चमेहड़, मंडप-मैगल चौकी, थाना-रियूर, हयोलग-पैहड़ और गयूण-द्रुमण, सरकाघाट-टिहरा-संधोल, टिहरा-मन्योह, तासलीनाला-गरली-सरी, कांगो का गहरा, लखरेहड़-भदेहड़-कुज्जाबल्ह, संधोल-मढ़ी-धर्मपुर, बल्याली-टकरेहड़, सिधपुर-सकलाना, बरोटी-रखेड़ा-धर्मपुर, मढ़ी-कमलाह, कोठवां-छतरैणा, बहरी-सक्रैण वाया तनेहड़, शेरपुर-रिछली, धर्मपुर-गोरत-बनवार, धर्मपुर-संधोल वायां स्योह, रीढ़ी-बल्ह और स्योह-बैरी सड़कें बाधित चल रही हैं। हालांकि मौसम साफ होने के बाद पीडब्ल्यूडी के मशीनरी और लेबर सड़कों को बहाल करने में जुट गई है।
विज्ञापन

उधर, एनएच-03 भी पारच्छु के पास शनिवार सुबह यातायात के लिए बाधित रहा। हालांकि इसे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी सर्कल धर्मपुर के अधीक्षण अभियंता ई. प्रमोद कश्यप बताया कि लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सड़कों को खोलने का कार्य चला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed