फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   pwd department decision

अवैध कब्जाधारकों की सूची तैयार

Thu, 21 Jan 2016 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, बलद्वाड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, बलद्वाड़ा Updated Thu, 21 Jan 2016 05:08 PM IST
विज्ञापन
pwd department decision

लोक निर्माण विभाग ने अवैध कब्जाधारकों पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है। विभाग ने घुमारवीं-सरकाघाट सुपर हाईवे पर बलद्वाड़ा बाजार में अवैध कब्जा धारकों की सूची तैयार कर ली है। पूर्व में बलद्वाड़ा स्कूल रोड पर भी विभाग द्वारा नौ अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन


विभाग के अनुसार बलद्वाड़ा बाजार में अवैध कब्जा धारकों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। विभाग शीघ्र ही अवैध कब्जाधारकों को नोटिस देने जा रहा है। नोटिस के माध्यम से कब्जाधारकों को अवैध कब्जे को हटाने के लिए दस दिनों का समय दिया जाएगा। इसके बाद विभाग खुद अपनी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


इधर, लोक निर्माण विभाग बलद्वाड़ा के सहायक अभियंता अरविंद भारद्वाज के अनुसार बलद्वाड़ा बाजार में 15 कब्जाधारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इन अवैध कब्जा धारकों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। चुनाव आचार संहिता के चलते इस कार्य में देरी हो रही थी। अवैध कब्जा धारकों को नोटिस दिए जाएंगे। दस दिनों में कब्जा न हटाने की सूरत पर विभाग खुद कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed