फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Puneet of Sundernagar marries Caitlin of America

सुंदरनगर के पुनीत ने अमेरिका की कैटलिन से की शादी

Mon, 11 Jul 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Puneet of Sundernagar marries Caitlin of America
सुंदरनगर (मंडी)। अमेरिका की कैटलिन पीएंबल के साथ सात वर्षों की लंबी प्रेम कहानी सुंदरनगर के पुनीत जोशी की जीवन भर के रिश्ते में बदल गई है। दोनों परिवारों की मौजूदगी में रविवार को प्रेमी युगल शादी के बंधन में बंध गया।
विज्ञापन

सुंदरनगर में हिंदू-रीति रिवाजों से हुई शादी में रिश्तेदार भी शामिल हुए। पुनीत के पिता सीएल जोशी, माता देवेंद्रा जोशी और दुल्हन कैटलिन पीएंबल के पिता माइकल पीएंबल और मां लिनेट पीएंबल ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

30 वर्षीय पुनीत पेशे से सिविल स्ट्रक्चर इंजीनियर और कैटलिन शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। सुंदरनगर के सरकारी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद पुनीत ने दिल्ली की एक निजी यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की। पुनीत ने गांधीनगर से एमटेक कर। वर्ष 2015 में अमेरिका के मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में सिविल स्ट्रक्चर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में दोनों की मुलाकात हुई जो प्यार में बदल गई। 2019 में उन्होंने शादी करने का निर्णय लिया। लेकिन कोरोना महामारी के चलते यह संभव नहीं हो पाया, क्योंकि शादी भारत में करनी थी। लंबे इंतजार के बाद अब उन्होंने शादी करने का निर्णय लिया। सुंदरनगर में शादी के बाद पारंपरिक धाम का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed