फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Public agitation in Sandhol ends after receiving 'Model Hospital' status.

Mandi News: आदर्श अस्पताल दर्जा मिलने के बाद संधोल में खत्म हुआ जन आंदोलन

Tue, 28 Jul 2026 11:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
Public agitation in Sandhol ends after receiving 'Model Hospital' status.
नागरिक अस्पताल संधोल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग क - फोटो : Archive
संधोल (मंडी)। नागरिक अस्पताल संधोल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग के लिए 30 दिन से चल रहा जनआंदोलन सोमवार को समाप्त हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक चंद्रशेखर ने स्वयं धरना स्थल पर पहुंचकर क्रमिक अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। इस अवसर पर विधायक ने संधोल अस्पताल को आदर्श अस्पताल का दर्जा दिए जाने की आधिकारिक अधिसूचना लोगों के समक्ष रखी।
विज्ञापन

इसके साथ ही संधोल अस्पताल, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में धर्मपुर के बाद दूसरा आदर्श अस्पताल बन गया है। विधायक ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को चरणबद्ध तरीके से मजबूत किया जाएगा। जब तक स्थायी रेडियोलॉजिस्ट लौटकर कार्यभार नहीं संभालते, तब तक धर्मपुर अस्पताल के डॉ. दीपक सप्ताह में दो दिन संधोल में अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मेडिसिन और हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक) विशेषज्ञों की नियुक्ति भी जल्द की जाएगी। उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 10 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की भी घोषणा की।

विधायक के आश्वासनों और मांगों पर हुई प्रगति के बाद आंदोलनकारियों ने सर्वसम्मति से आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया। युवा शक्ति के अध्यक्ष अविनाश भनवाल ने कहा कि यह जीत पूरे क्षेत्र की एकजुटता की जीत है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. दिनेश ठाकुर, तहसीलदार प्रिंस धीमान और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed