फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Psychiatry OPD closed in Sundernagar, patients will be troubled

Mandi News: सुंदरनगर में मनोरोग ओपीडी बंद, मरीज होंगे परेशान

Fri, 02 Jan 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Psychiatry OPD closed in Sundernagar, patients will be troubled
सुंदरनगर (मंडी)। सिविल अस्पताल सुंदरनगर में चल रही मनोरोग ओपीडी बंद हो गई है। मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर की पदोन्नति होने के बाद यहां यह सेवा फिलहाल ठप पड़ गई है। नए मनोरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति होने तक ओपीडी शुरू नहीं हो पाएगी। ऐसे में मनोरोग संबंधी इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों को अब नेरचौक मेडिकल कॉलेज के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मनोरोग ओपीडी बंद होने से उन मरीजों को विशेष परेशानी झेलनी पड़ रही है, जिनका इलाज लंबे समय से सुंदरनगर अस्पताल में चल रहा था। खासकर चिट्टा और अन्य नशों की लत से जूझ रहे युवाओं को अब करीब दस किलोमीटर दूर नेरचौक मेडिकल कॉलेज जाना होगा। इस ओपीडी में प्रतिदिन 25 से 30 मरीज इलाज के लिए पहुंचते थे और उन्हें घर के नजदीक ही नियमित परामर्श और दवाइयां मिल रही थीं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल सुंदरनगर में मनोरोग ओपीडी वर्ष 2024 में पहली बार शुरू की गई थी। एक साल के भीतर ही यहां तैनात डॉक्टर का स्थानांतरण और पदोन्नति नाहन मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर हो जाने से यह सेवा बंद हो गई। इस ओपीडी के माध्यम से नशे की गिरफ्त में आए कई युवाओं को उपचार और परामर्श के जरिए नया जीवन मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन अब ओपीडी बंद होने से मरीजों और उनके परिजनों में निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सिविल अस्पताल सुंदरनगर के प्रभारी व एसएमओ डॉ. चमन ठाकुर ने बताया कि मनोरोग ओपीडी के विशेषज्ञ डॉक्टर की पदोन्नति के कारण फिलहाल यह सेवा बंद हुई है। नए मनोरोग विशेषज्ञ के आने के बाद ही ओपीडी को दोबारा शुरू किया जा सकेगा।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed