फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Provisional list of 12 colleges released for the first phase of B.Ed. counseling.

Mandi News: बीएड प्रथम चरण की काउंसलिंग के लिए 12 कॉलेजों की अस्थायी सूची जारी

Mon, 27 Jul 2026 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Provisional list of 12 colleges released for the first phase of B.Ed. counseling.
मंडी के 11 और कुल्लू के एक कॉलेज में 1,350 सीटों पर होंगे प्रवेश
विज्ञापन

27 जुलाई से ऑफलाइन काउंसलिंग होगी शुरू
डिजिटल पर न चलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने बीएड शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम चरण की ऑफलाइन काउंसलिंग में भाग लेने वाले कॉलेजों की अस्थायी सूची जारी कर दी है। सूची में मंडी जिले के 11 और कुल्लू जिले के एक निजी बीएड कॉलेज को शामिल किया गया है। इन 12 कॉलेजों में कुल 1,350 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू होगी।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को निरीक्षण एवं संबद्धता निरंतरता शुल्क सहित शैक्षणिक सत्र 2025-26 तक के सभी लंबित शुल्क जमा कराने होंगे। निर्धारित समय तक सभी औपचारिकताएं पूरी नहीं करने वाले कॉलेजों को प्रथम चरण की ऑफलाइन काउंसिलिंग में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अस्थायी सूची में कुल्लू कॉलेज ऑफ एजुकेशन गड़सा, भारद्वाज शिक्षण संस्थान करसोग, विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन बल्ह, अभिलाषी कॉलेज ऑफ एजुकेशन नेरचौक, गायत्री कॉलेज ऑफ एजुकेशन कांगू, जागृति टीचर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट देओधर, कृष्णा एजुकेशन सेंटर नेरचौक, लालजी बीएड कॉलेज गुटकर, लॉर्ड बुद्धा कॉलेज ऑफ एजुकेशन भांबला, मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन बग्गी, नीलम कॉलेज ऑफ एजुकेशन जोगिंद्रनगर और महाराजा लक्ष्मण मेमोरियल कॉलेज सुंदरनगर शामिल हैं। इनमें 50 से 200 तक सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन


काउंलिंग का यह रहेगा शेड्यूल
27 जुलाई को 70 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी वर्गों के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। 28 जुलाई को 63 से 69 अंक, 29 जुलाई को 58 से 62 अंक और 30 जुलाई को 53 से 57 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल होंगे। 31 जुलाई को 53 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले केवल वे अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे, जो किसी कारणवश प्रथम चरण की निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
बीएड प्रथम चरण की काउंसलिंग के लिए 12 कॉलेजों की अस्थायी सूची जारी कर दी गई है। 27 जुलाई से ऑफलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो रही है। डॉ. सनील ठाकुर, चेयरमैन, एडमिशन कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed