फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Protest over derogatory remarks against the Prime Minister

Mandi News: प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर प्रदर्शन

Sat, 25 Jul 2026 04:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 04:41 AM IST
विज्ञापन
Protest over derogatory remarks against the Prime Minister
भाजयुमो ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा शिकायत पत्र
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर के इंदिरा मार्केट क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी लिखे जाने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। भाजयुमो ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपकर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष योगराज डोगरा के नेतृत्व में सौंपे गए शिकायत पत्र में कहा गया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं लेकिन किसी सांविधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अशोभनीय और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों और मर्यादाओं के विपरीत है। ऐसे कृत्य सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था के लिए भी चुनौती बन सकते हैं।
विज्ञापन

भाजयुमो ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान की जाए। साथ ही भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। संगठन ने प्रशासन से यह भी मांग की कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed