फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Protest in Balichowki over the death of a child in Rohru

Mandi News: रोहड़ू में बच्चे की मौत पर बालीचौकी में प्रदर्शन

Mon, 06 Oct 2025 03:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 03:45 PM IST
विज्ञापन
Protest in Balichowki over the death of a child in Rohru
मामले में सख्त कदम उठाए सरकार: महेंद्र सिंह राणा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने रोहड़ू तहसील में बच्चे के साथ हुए जातिगत उत्पीड़न और आत्महत्या के खिलाफ बालीचौकी में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व माकपा लोकल कमेटी बालीचौकी के सचिव महेंद्र सिंह राणा ने किया। प्रदर्शन के बाद पार्टी प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को मांगपत्र उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बालीचौकी के माध्यम से सौंपा।
महेंद्र सिंह राणा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह मामला न केवल अमानवीयता का उदाहरण है, बल्कि यह दिखाता है कि आजादी के करीब 80 साल बाद भी समाज में जातिगत भेदभाव किस कद्र जिंदा है। महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि कुछ दिन पहले रोहड़ू तहसील में दलित बच्चा एक सवर्ण जाति के व्यक्ति की दुकान में सामान लेने गया था।
विज्ञापन

जब दुकानदार बार-बार बुलाने पर भी नहीं आया तो बच्चे ने मकान के आंगन को छू लिया। इस पर मकान मालिक ने उसे कथित रूप से गोशाला में बंद कर दिया और शुद्धि के नाम पर बकरे की मांग की। मानसिक रूप से आहत बच्चा किसी तरह भाग निकला, लेकिन बाद में उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। सरकार ऐसे अपराधों पर तुरंत सख्त कदम उठाए और आरोपियों को सजा दे। महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि यह घटना हिमाचल जैसे शिक्षित प्रदेश के लिए शर्मनाक है। इस अवसर पर नौजवान सभा लोकल कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, गोपाल सिंह, घनश्याम सिंह, देवराम, दीपू, नोक सिंह, धनीराम और नरपत राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed