{"_id":"69e619154650f725240cb308","slug":"protest-held-in-sarkaghat-over-gas-crisis-mandi-news-c-90-1-mnd1023-193739-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गैस संकट पर सरकाघाट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गैस संकट पर सरकाघाट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
आरोप, कई गांवों में तीन माह से गैस की सप्लाई नहीं
धर्मपुर में हुए प्रदर्शन में दर्जनों ग्रामीणों ने बोला हल्ला
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। रसोई गैस की नियमित सप्लाई न होने और कथित कालाबाजारी के विरोध में सोमवार को हिमाचल किसान सभा ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में दर्जनों ग्रामीणों ने भाग लिया।
जिप सदस्य ने आरोप लगाया कि जमसाई गैस एजेंसी के तहत आने वाले डरवाड़, घरवासड़ा, चस्वाल और छत्रैणा जैसे कई गांवों में तीन माह से गैस की सप्लाई नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से घरेलू सिलिंडरों को अवैध रूप से कमर्शियल में बदलकर महंगे दामों पर बेचा जा रहा है, जिस कारण कृत्रिम अभाव पैदा हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर मूकदर्शक बनने का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद एसडीएम सप्लाई सुचारु करने में विफल रहे हैं। किसानसभा ने मांग की है कि गैस वितरण निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार हो और कालाबाजारी रोकने के लिए सप्लाई वाहन के साथ पुलिस तैनात की जाए। इस अवसर पर दिनेश, काकू, अनिल कुमार, मान सिंह, ओमप्रकाश, अशोक पराशर, यशवंत सिंह, सागर चंद, सुरेश शर्मा, ऋत्विक कुमार सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। संवाद