{"_id":"669a59b8f7394dafa0002cb5","slug":"protest-against-issuing-challans-for-two-wheelers-begins-in-the-streets-mandi-news-c-90-1-ssml1045-131296-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गलियों में दोपहिया वाहनों के चालान काटने का विरोध शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गलियों में दोपहिया वाहनों के चालान काटने का विरोध शुरू
Sat, 20 Jul 2024 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
मंडी शहर के वार्ड नौ में चालान काटने के दौरान एकत्रित हुए लोग। -स्रोतः जागरूक पाठक
मंडी। नगर निगम मंडी के वार्ड नौ की गलियों में शुक्रवार को दोपहिया वाहनों के चालान काटने पर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। लोगों ने पुलिस जवानों से वाहनों चालान न काटने की गुहार लगाई। लोगों का तर्क है कि शहर में पार्किंग स्थलों का अभाव है, ऐसे में लोगों को गलियों में ही दोपहिया वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं। पुलिस हर चौथे दिन यहां पहुंचकर चालान कर रहे हैं, जोकि तर्कसंगत नहीं है।
शुक्रवार सुबह नगर निगम मंडी के वार्ड पैलेस कॉलोनी-दो की गलियों में पुलिस जवान पहुंचे तो स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों ने चालान काटने पर विरोध जताया। स्थानीय निवासी सतनाम कौर ने बताया कि उनके दोपहिया वाहन गली में खड़े होते हैं। इससे किसी को दिक्कत नहीं होती है। बावजूद इसके पुलिस चालान काटने पर ही आतुर रहती है।
उन्होंने कहा कि यदि दोपहिया वाहन सही तरीके से पार्क नहीं हैं और गली में आवाजाही प्रभावित हो रही है तो चालान होना चाहिए, लेकिन सही तरीके से खड़े दोपहिया वाहनों के भी चालान काट कर लोगों को तंग किया जा रहा है। वहीं, डीपी कपूर ने बताया कि एक शिकायत का हवाला देकर 100 लोगों को तंग तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने पुलिस से आग्रह है कि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ही कार्रवाई करें।
विज्ञापन
उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में गली में अवैध रूप से दोपहिया वाहन पार्क करने का मामला उठा था। यहां लोगों को आवाजाही में दिक्कत होने की बात भी सामने आई थी। इस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। लोगों से आग्रह है कि अपने दोपहिया वाहन नजदीकी पार्किंग स्थल में ही पार्क करें।