फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Property tax will be issued from February 1, rebate will be given on payment within 15 days.

Mandi News: एक फरवरी से जारी होंगे संपत्ति कर, 15 दिन के भीतर भुगतान पर मिलेगी छूट

Fri, 30 Jan 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Property tax will be issued from February 1, rebate will be given on payment within 15 days.
सुंदरनगर(मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए हाउस टैक्स वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिषद एक फरवरी से सभी सरकारी और गैर सरकारी भवनों के लिए हाउस टैक्स के बिल जारी करेगी। इस बार नगर परिषद 7,865 भवनों से टैक्स वसूलेगी। करीब ढाई करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने इस बार टैक्स वसूली को पूरी तरह डिजिटल बनाने पर जोर दिया है। पहली बार हाउस टैक्स के बिल मोबाइल एसएमएस के माध्यम से भी भेजे जाएंगे। इसके साथ ही परिषद की ओर से भेजे गए लिंक पर क्लिक कर करदाता अपने मोबाइल से ही ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। पहले ऑनलाइन भुगतान के लिए नगर परिषद की वेबसाइट खोलनी पड़ती थी, लेकिन अब प्रक्रिया को और सरल बना दिया गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने सभी करदाताओं से अपील की है कि वे अपना मोबाइल नंबर परिषद कार्यालय में अपडेट करवाएं, ताकि उन्हें समय पर बिल और भुगतान से जुड़ी जानकारी मिल सके। परिषद का मानना है कि डिजिटल व्यवस्था से टैक्स वसूली में पारदर्शिता आएगी और लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद सुंदरनगर ने सभी हाउस टैक्स दाताओं के लिए 31 मार्च को अंतिम तिथि तय की है। 31 मार्च के बाद टैक्स जमा करने पर हर महीने 10 प्रतिशत जुर्माना देना होगा। वहीं यदि करदाता बिल जारी होने के 15 दिनों के भीतर पूरा भुगतान करता है, तो उसे 10 प्रतिशत छूट मिलेगी।

...
नगर परिषद सुंदरनगर पहली फरवरी से हाउस टैक्स वसूली के लिए बिल जारी कर रही है। इस बार यह बिल मोबाइल एसएमएस के जरिए भी भेजे जाएंगे। परिषद ने ढाई करोड़ रुपये से अधिक का लक्ष्य रखा है और सात हजार से ज्यादा बिल जारी किए जा रहे हैं। 15 दिनों के भीतर भुगतान करने पर 10 प्रतिशत छूट और 31 मार्च के बाद टैक्स भरने पर प्रति माह 10 प्रतिशत पेनल्टी लगेगी।
-ललित कुमार, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, सुंदरनगर
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed