{"_id":"66b36964e49841f0610e6cce","slug":"proper-parking-arrangements-should-be-made-for-vehicles-in-mandi-city-sabha-mandi-news-c-90-1-ssml1025-132757-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी शहर में वाहनों के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए : सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी शहर में वाहनों के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए : सभा
Thu, 08 Aug 2024 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
मंडी शहर की समस्याओं के निदान को लेकर नगर निगम महापौर से वार्ता करते नागरिक सभा के पदाधिकारी।
मंडी। नगर निगम मंडी की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को नागरिक सभा मंडी का एक प्रतिनिधिमंडल निगम महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा और अन्य अधिकारियों से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने महापौर को एक मांग पत्र सौंपा और शहर के सौंदर्यीकरण, पार्कों और पार्किंग की उचित व्यवस्था करने की मांग की।
नागरिक सभा ने इंदिरा मार्किट के सौंदर्यकरण, स्वच्छता और सीवरेज से संबंधित मुद्दों, मंदिरों के नामकरण, गलियों में दोपहिया वाहनों की आवाजाही को रोकने, श्मशानघाटों के रखरखाव, सेरी चानणी में फूड प्लाजा के निर्माण, होर्डिंग्स स्थलों के चयन और शहर में आवारा कुत्तों और उत्पाती बंदरों की समस्या को लेकर सुझाव दिए।
महापौर ने आश्वासन दिया कि नगर निगम द्वारा एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) अभियान के तहत कुत्तों की नसबंदी की जा रही है और डॉग केयर सेंटर की क्षमता बढ़ाई जा रही है। बंदरों की समस्या के समाधान के लिए आनलाइन टेंडर के माध्यम से कार्य आवंटित किया जाएगा। इस बैठक में नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा, अतिरिक्त आयुक्त विकास शर्मा, अधिशाषी अभियंता दीपक महाजन, सहायक अधिशाषी अभियंता एचसी जसवाल और सहायक अभियंता नरेश भी मौजूद रहे।