फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Promotion of Superintendent Grade-2 soon: Union

अधीक्षक ग्रेड-2 की जल्द हो पदोन्नति : संघ

Thu, 09 Jul 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Promotion of Superintendent Grade-2 soon: Union
हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ ने नव नियुक्त निदेशक के समक्ष रखी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश में अधीक्षक ग्रेड-1 के 30 पद खाली चल रहे हैं। इन्हें जल्द भरने के लिए हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ ने आवाज बुलंद की है। हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी व निदेशक यूनिट के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर की अगुवाई में नव नियुक्त निदेशक सुनीता सिंह से मिला। महासंघ ने अधीक्षक ग्रेड-2 से अधीक्षक ग्रेड-1 के रिक्त चल रहे 30 पदों सहित पात्र वरिष्ठ सहायकों व लिपिक से वरिष्ठ सहायकों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लिपिक के पद पर पदोन्नति लिस्ट जारी कर जल्द भरने की मांग की है। इसके अलावा प्रदेशभर में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए स्थायी नीति बनाने के लिए भी निदेशक उच्च शिक्षा से आवाज बुलंद की है। महासंघ के राज्य महासचिव मनीष गुलेरिया ने बताया कि निदेशक ने महासंघ की मांगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed