फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Promotion of coarse grains in Karsog Nalwad fair

Mandi News: करसोग नलवाड़ मेले में मोटे अनाज का प्रचार-प्रसार

Mon, 07 Apr 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Promotion of coarse grains in Karsog Nalwad fair
करसोग (मंडी)। नलवाड़ मेले के तीसरे दिन सोमवार को मोटे अनाज (मिलेट्स) के महत्व को उजागर करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित जैविक कृषि विशेषज्ञ नेकराम शर्मा ने महिला मंडल बाग के सहयोग से मोटे अनाज ''सावा'' की खीर बनाकर मेले में आए लोगों को वितरित की।
विज्ञापन

इस पहल का उद्देश्य लोगों को पारंपरिक और पौष्टिक अनाजों की खेती एवं उपयोग के लिए प्रेरित करना रहा। महिला मंडल बाग की प्रधान सुभद्रा ठाकुर और उपप्रधान वंदना के सहयोग से स्वादिष्ट सावा की खीर तैयार की। कार्यक्रम में नेक राम शर्मा ने मिलेट्स की खेती को पुनर्जीवित करने पर बल देते हुए कहा कि यह अनाज न केवल स्वास्थ्यवर्धक हैं बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है। उन्होंने किसानों से रासायनिक खेती के स्थान पर पारंपरिक जैविक पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया। एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने भी खीर का आनंद लिया और महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान सहायक लोक संपर्क अधिकारी संजय सैनी ने महिला मंडल की सदस्यों को मोटे अनाज का बीज भी वितरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed