{"_id":"6943e2e00d1c3880db0cf77d","slug":"promising-students-of-serla-khabu-school-honored-mandi-news-c-90-1-mnd1001-179737-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सेरला खाबू स्कूल के होनहार किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सेरला खाबू स्कूल के होनहार किए सम्मानित
विज्ञापन
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम पेश कर बांधा समां
....
संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला एवं केंद्रीय प्राथमिक स्कूल सेरला खाबू का संयुक्त वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह वीरवार को स्कूल परिसर में मनाया गया। समारोह में जिला मंडी एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
समारोह के दौरान दोनों पाठशालाओं के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि संजीव गुलेरिया ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के लिए अनुशासन, कड़ी मेहनत और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने दोनों पाठशालाओं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विद्यालय की संरक्षक एवं विशेष अतिथि स्मृतिका नेगी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत रिवालसर के उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह यादव, जिला शिकायत निवारण समिति सदस्य यादविंद्र शर्मा, पीटीए प्रधान कमल देव, जीतेंद्र ठाकुर, राधेश्याम, नवीन राणा, मनोज कुमार, प्रेम चंद, गगन शर्मा, विकास शर्मा सहित दोनों पाठशालाओं के अध्यापक, अभिभावक, विभिन्न विभागों के अधिकारी और अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
000