फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Procession led by Mamleshwar Mahadev, Gods and Goddesses took part

Mandi News: ममलेश्वर महादेव की अगुवाई में निकली शोभायात्रा, देवी-देवताओं ने लिया भाग

Sat, 12 Apr 2025 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Procession led by Mamleshwar Mahadev, Gods and Goddesses took part
करसोग में विकास कार्यों की आधार​शिला रखते मंत्री विक्रमादित्य सिंह। स्त्रोत- विभाग
करसोग (मंडी)। जिलास्तरीय नलवाड़ मेला करसोग शुक्रवार को ममलेश्वर महादेव की अगुवाई में निकली शोभायात्रा के साथ संपन्न हो गया।शोभायात्रा ममलेश्वर महादेव मंदिर से मेला मैदान तक निकाली गई। इसमें देवी-देवताओं सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। उन्होंने करसोग के न्यारा गांव स्थित एलपीजी गोदाम से इमला खड्ड बरल पुल तक नाबार्ड के अंतर्गत प्रस्तावित करसोग बाईपास सड़क का शिलान्यास किया। इसकी अनुमानित लागत 1.44 करोड़ है। यह सड़क लगभग 1.3 किलोमीटर लंबी होगी और इससे स्थानीय लोगों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके निर्मित होने से करसोग बाजार में ट्रैफिक की समस्या का स्थायी समाधान होगा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त उन्होंने करसोग उपमंडल में ही निर्मित होने वाले माहोटा से बगस्याड सड़क की आधारशिला भी रखी। इसकी कुल लंबाई लगभग 14 किलोमीटर होगी और इसके निर्माण पर 12.13 करोड़ की लागत आएगी। इस सड़क के निर्मित होने से क्षेत्र के अनेक गांव को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि करसोग क्षेत्र में लगभग 60 करोड़ की लागत से अनेक सड़कों का अपग्रेडेशन और स्तरोन्नयन का कार्य किया जा रहा है। आगामी 18 माह में सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। कहा कि करसोग में पार्किंग बनाने, स्टेडियम निर्माण के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। इसके अलावा तत्तापानी-बखरोट सड़क के मामले को केंद्र के समक्ष उठाया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर इसकी स्वीकृति लाई जाएगी। इस मौके पर मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन, नगर पंचायत करसोग की अध्यक्ष सविता गुप्ता, पृथ्वी सिंह नेगी, महेश राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
अधिकारियों पर टीका टिप्पणी सही नहीं
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हमारी विचारधारा चाहे कोई भी हो, हमें सभी का मान सम्मान करना चाहिए। अधिकारियों पर किसी प्रकार की टीका टिप्पणी करना सही नहीं हैं। अधिकारी चाहे कोई भी हो, उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी कड़ी परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत इन पदों तक पहुंचते हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed