फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Prizes distributed to competition winners.

Mandi News: प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बांटे पुरस्कार

Wed, 07 Oct 2026 05:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 05:17 AM IST
विज्ञापन
Prizes distributed to competition winners.
चंबा। चमेरा-तृतीय पावर स्टेशन में 14 से 29 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन मंगलवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। पखवाड़े के दौरान पावर स्टेशन के विभिन्न स्थलों पर हिंदी के प्रचार-प्रसार से संबंधित बैनर लगाए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से कार्मिकों के परिवार की महिलाओं और बच्चों के लिए भी प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन

राजभाषा हिंदी को तकनीकी कार्यों में प्रभावी ढंग से अपनाने के लिए हिंदी संगोष्ठी और व्यावहारिक जानकारी देने के लिए हिंदी कार्यशाला भी आयोजित की गई। समापन समारोह में पावर स्टेशन प्रमुख एवं महाप्रबंधक टिकेश्वर प्रसाद ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। वर्ष 2025-26 में राजभाषा कार्यान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों को विभागीय राजभाषा शील्ड भी प्रदान की गई।
विज्ञापन

अध्यक्षीय संबोधन में टिकेश्वर प्रसाद ने अधिकारियों से राजभाषा कार्यान्वयन में व्यक्तिगत रुचि लेने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने विभागाध्यक्षों को अपने-अपने विभागों में राजभाषा कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। समारोह में हिंदी दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, केंद्रीय विद्युत मंत्री एवं आवासन और शहरी कार्य मंत्री, राज्य मंत्री विद्युत एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा तथा एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता की ओर से जारी संदेश भी पढ़े गए। इस अवसर पर पावर स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी, लेडीज क्लब अध्यक्ष रेनू कुमारी सहित कार्मिकों के परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed