फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Private companies are exploiting drug representatives: Prakash

निजी कंपनियां कर रहीं दवा प्रतिनिधियों का शोषण : प्रकाश

Mon, 13 Apr 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Private companies are exploiting drug representatives: Prakash
मंडी साफ के जेलरोड़ में आयोजित बैठक में भाग लेते हिमाचल मेडिकल रिप्रेजवंतवटी एसोसिएशन के पदाधिका
सम्मेलन में दवा प्रतिनिधियों से जुड़ी समस्याओं और मुद्दों पर विस्तार से चर्चा
विज्ञापन

धर्मेंद्र ठाकुर चुने हिमाचल मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन मंडी इकाई के प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (एचपीएमआरए) मंडी जिला इकाई का वार्षिक अधिवेशन रविवार को जेल रोड स्थित मांडव चैरिटेबल ट्रस्ट परिसर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में दवा प्रतिनिधियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत करने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि निजी दवा कंपनियां भी दवा प्रतिनिधियों का शोषण कर रही हैं। एक ओर सरकारें सरकारी अस्पतालों में कार्य करने पर प्रतिबंध लगाती हैं, दूसरी ओर दवा बिक्री के नाम पर अत्यधिक दबाव बनाया जाता है। बैठक के दौरान पांच सूत्रीय मांगें भी रखी गईं, जिनमें कार्य समय तय करना, दवाइयों की कीमतों में कमी, जीवन रक्षक दवाइयों को निःशुल्क उपलब्ध कराना, दवाओं पर शून्य जीएसटी लागू करना, सेल के नाम पर हो रहे शोषण को समाप्त करना तथा सरकारी अस्पतालों में कार्य करने की अनुमति देना शामिल हैं। नई कार्यकारिणी के गठन में धर्मेंद्र ठाकुर को प्रधान चुना गया। नवीन और रविंद्र को उप-प्रधान, गौतम ठाकुर को सचिव तथा ललित सरोच को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा कुशल कुमार, राजेश, जगदीश, विपिन टंडन, प्रवीण, सुनील, सुनील ठाकुर, हितेंद्र और कुलदीप को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस अवसर पर शिमला से आए वरिष्ठ उपाध्यक्ष चमन ठाकुर और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हुकम शर्मा पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed