{"_id":"65f6f693f3f7ab841a0065d1","slug":"private-bus-not-coming-for-two-years-demand-to-cancel-the-route-mandi-news-c-90-1-mrt1064-122108-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दो साल से नहीं आ रही निजी बस, रूट रद्द करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दो साल से नहीं आ रही निजी बस, रूट रद्द करने की मांग
Mon, 18 Mar 2024 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 18 Mar 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
मंडी। निजी ऑपरेटर दो वर्षों से थुनाग से कुलथनी और सराची रूट पर बस का संचालन नहीं कर रही है। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। अब स्थानीय ग्रामीणों ने निजी बस का रूट रद्द कर, इसकी जगह एचआरटीसी की बस चलाने की मांग की है।
सिराज की लंबाथाच पंचायत के प्रधान संतोष कुमार, भाटकीधार के उपप्रधान दिनेश ठाकुर, कल्हणी के प्रधान खीरामणी, उपप्रधान रूप सिंह ठाकुर, व्यापार मंडल थुनाग के शिवदयाल, लीलाधर, चंद्रमणि, इंद्र सिंह, राम सिंह, जवाहर लाल, टिकमा देवी, मनोरमा देवी, चमन लाल और देव कन्या ठाकुर ने बताया कि निजी बस के न चलने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है।
उन्होंने संबंधित परिवहन विभाग से उक्त बस के रूट रद्द कर एचआरटीसी बस चलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि कुलथनी और सराची के लिए रोजाना सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। मगर थुनाग से चार बजे के बाद कोई भी बस न होने के कारण सिराज की आठ पंचायतों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निजी ऑपरेटर को बस रूट आवंटित किए गए थे, लेकिन वह दो साल से रूटों पर बसे नहीं चला रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पहले मंडी से सिराज के लिए लगभग आधा दर्जन बसें चलती थीं, लेकिन वर्तमान में अधिकांश रूट लंबे अरसे से बंद हैं। लोगों को परिवहन सेवा भी नहीं मिल पा रही है। उधर, निजी बस मालिक राजेश कुमार ने कहा कि सवारियां न होने के कारण बस नहीं चलाई जा रही है।