फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Private bus full of passengers met with an accident, 15 passengers injured

Mandi News: यात्रियों से भरी निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 यात्री घायल

Mon, 01 Jun 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Private bus full of passengers met with an accident, 15 passengers injured
दुर्गापुर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुई निजी बस। स्त्रोत- जागरूक पाठक
रिवालसर (मंडी)। रिवालसर-दुर्गापुर सड़क पर सोमवार दोपहर यात्रियों से भरी एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और निजी वाहनों की मदद से नागरिक अस्पताल रिवालसर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बस की स्टीयरिंग रॉड टूटने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार निजी बस अपने निर्धारित रूट पर सरकाघाट से सुंदरनगर की ओर जा रही थी। दोपहर करीब 2:30 बजे बस सेरला खाबू गांव के समीप जंगल क्षेत्र में पहुंची तो अचानक तकनीकी खराबी आने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क के किनारे नाले में गिरी गई। हादसे के दौरान बस में करीब 20 यात्री सवार थे, जिनमें पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में सरिता देवी, अनमोल, अमकु देवी, कृष्णा देवी, अनीता देवी, चंद्रमणि, समा देवी, अमर सिंह, हिमालयन, सुजल शर्मा, कमल राणा, मिलन थापा, राकेश चंद्र, नेहा शर्मा और मनोज कुमारी घायल हुए हैं। इनमें अधिकांश यात्रियों को चोटें आई हैं, हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि बस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस तकनीकी पहलुओं को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed