फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   principal locked the room

प्रधानाचार्य ने उप प्रधानाचार्य और कमेटी प्रधान को किया कमरे में बंद

Sun, 26 Mar 2017 10:31 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 26 Mar 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
principal locked the room
बाहर से लगवा द‌िया ताला। - फोटो : अमर उजाला

थुनाग (मंडी)। जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक धरवाड़थाच स्कूल में कार्यरत प्रधानाचार्य ने स्कूल के एसएमसी प्रधान, सदस्य और उप प्रधानाचार्य को कार्यालय में ताला जड़ कर ढाई घंटे तक बंद रखा। पंचायत प्रतिनिधियों तथा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कमरे में बंद उप प्रधानाचार्य व एसएमसी के पदाधिकारियों को बाहर निकाला। पुलिस ने एसएमसी प्रधान और स्कूल स्टाफ की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जंजैहली चौकी पुलिस ने स्कूल स्टाफ, प्रधानाचार्य, पंचायत प्रधान, एसएमसी पदाधिकारियों के बयान कलमबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में एसएमसी प्रधान डोले राम ने कहा कि वह स्कूल में शिक्षकों की सूचना पर एसएमसी के एक अन्य सदस्य रोशन लाल के साथ पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि स्कूल में कार्यरत शिक्षकों ने उन्हें सूचना दी थी कि गत दिनों स्कूल के प्रधानाचार्य ने एक शिक्षक के साथ मारपीट की है। जिस पर वह मामले को सुलझाने के लिए स्कूल में पहुंचे। पौने चार बजे के करीब स्कूल में पहुंचते ही वह प्रधानाचार्य के कार्यालय में दाखिल हुए। इतने में स्कूल के उप प्रधानाचार्य भी प्रधानाचार्य के बुलाने पर कमरे में दाखिल हो गए। मामले में दोनों पक्षों में चर्चा होने लगी। इतने में एकाएक प्रधानाचार्य ने कमरे से बाहर निकल कर कमरे को बंद कर दिया। प्रधानाचार्य ने चपरासी से ताला मंगवाकर कमरे में ताला ठोक दिया और खुद वह घर चले गए।
विज्ञापन


पहले तो एसएमसी प्रधान डोले राम ने इस बात की सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान ठाकरी देवी को दी। साढ़े चार बजे के करीब पंचायत प्रधान ठाकरी देवी पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों के साथ स्कूल में पहुंची। इतने में प्रधानाचार्य ने चपरासी के हाथों स्कूल में ताले की चाबी भिजवा दी। चपरासी ने चाबी प्रधान को सौंप दी। लेकिन, प्रधान ने ताला स्वयं खोलने की बजाए जंजैहली चौकी पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस साढ़े छह बजे के करीब मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे में बंद सभी लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने एसएमसी प्रधान व उप प्रधानाचार्य की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जंजैहली चौकी प्रभारी रूप सिंह ने स्कूल स्टाफ व एसएमसी प्रधान की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रधानाचार्य से भी मामले में पूछताछ की गई है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्...............
धरवाड़थाच स्कूल में कार्यरत प्रधानाचार्य के बारे में  स्टाफ से शिकायत मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
 ..अशोक शर्मा उपनिदेशक उच्च शिक्षा मंडी

स्कूल के एसएमसी प्रधान और सदस्य बिना अनुमति के उनके कमरे में दाखिल हो गए। एसएमसी प्रधान स्कूल में हुए कार्य का भुगतान नहीं कर रहे थे। भुगतान करने की बजाए वह उन पर दबाव बनाने लगे। जिस कारण उन्हें मजबूर होकर कमरे में बंद करना पड़ा।
..सतेंद्र सिंह गुलेरिया प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed