{"_id":"67cdd70971e74c40e708c3c1","slug":"primary-teachers-unions-protest-postponed-mandi-news-c-90-1-ssml1025-150083-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: प्राथमिक शिक्षक संघ का रोष प्रदर्शन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: प्राथमिक शिक्षक संघ का रोष प्रदर्शन स्थगित
विज्ञापन
सुंदरनगर/ डैहर (मंडी)। प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रस्तावित रोष प्रदर्शन स्थगित हो गया। संघ ने यह निर्णय शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के दौरे पर होने के चलते लिया है। इसके लिए मंत्री ने स्वयं शिक्षक संघ के प्रदेश सलाहकार राम सिंह राव से दूरभाष पर इस बारे में बात कर प्रदेश से बाहर दिल्ली में व्यस्त होने का कारण बताया है।
कहा कि शिक्षा निदेशालय पुनर्गठन एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के अन्य मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार और शिक्षा मंत्रालय गंभीर है। इन सभी विषयों को लेकर विधानसभा का बजट सत्र होने के कारण व्यस्तता के बावजूद इसी माह के तीसरे सप्ताह में प्राथमिक शिक्षक संघ के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्राथमिक शिक्षक संघ को विश्वास में लिए बिना शिक्षा विभाग और हिमाचल सरकार निदेशालय पुनर्गठन पर न कोई कदम बढ़ाएगी और न ही कोई ऐसा निर्णय लेगी। शिक्षा मंत्री ने राज्य से बाहर दिल्ली से ही प्राथमिक शिक्षक संघ को वार्ता का पत्र भी भेज दिया है। संवाद