{"_id":"6033e70d8ebc3ee96731c6bc","slug":"prikrama-of-rewalsar-lake-mandi-news-himachal-news-rewalsar-news-chheshchu-fair-mandi-news-sml36192088","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवालसर में धर्मगुरु की निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिवालसर में धर्मगुरु की निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
रिवालसर झील की परिक्रमा के बाद बौद्ध धर्मगुरु पद्मसंभव की निकाली भव्य शोभायात्रा।
- फोटो : Mandi
रिवालसर (मंडी)। राज्य स्तरीय छेश्चू मेले में सोमवार को दशमी तिथि के मौके पर बौद्ध श्रद्धालुओं ने झील की परिक्रमा करते हुए धर्मगुरु पद्मसम्भव की शोभा यात्रा निकाली। हिमालयन बौद्धिष्ठ सोसायटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लाहौल स्पीति रवि ठाकुर की अगुवाई में निकली शोभा यात्रा में जिला किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू, मंडी तथा अन्य राज्यों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस मौके पर रवि ठाकुर ने सभी को छेश्चू पर्व की बधाई दी। सोमवार को प्राचीन बौद्ध गोंपा मठ में धार्मिक कार्यक्रम की अध्यक्षता रवि ठाकुर की। प्रशासनिक तौर पर मेले के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्य मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय महिला मंडलों की सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
इस मौके पर निर्वासित तिब्बती सरकार के डिप्टी स्पीकर यशी फुंत्सोक विशेष अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक हैं। इससे आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर प्रदेश किसान मोर्चा कार्यकारिणी के सदस्य रणवीर सिपहिया, जिला भाजपा युवा मोर्चा सचिव संदीप चंदेल, सहायक अभियंता उपमंडल रिवालसर बीआर शर्मा, सहायक अभियंता लोक निर्माण मस्त राम नाइक, जल शक्ति विभाग के एसडीओ मान सिंह भारती सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।