{"_id":"69ac17c64d5f679b690add9d","slug":"presented-papers-on-statistical-methods-and-data-presentation-mandi-news-c-90-1-ssml1025-188382-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सांख्यिकीय विधियों और आंकड़ा प्रस्तुतीकरण पर शोधपत्र प्रस्तुत किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सांख्यिकीय विधियों और आंकड़ा प्रस्तुतीकरण पर शोधपत्र प्रस्तुत किए
विज्ञापन
देश-विदेश के करीब 170 शिक्षकों और शोधार्थियों ने सम्मेलन में किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
बलद्वाड़ा (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय बलद्वाड़ा में शनिवार को सांख्यिकीय विधियों और आंकड़ा प्रस्तुतीकरण के विभिन्न क्षेत्रों में अनुप्रयोग विषय पर आधारित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देश-विदेश के लगभग 170 शिक्षकों और शोधार्थियों ने ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से भाग लेकर अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए।
सम्मेलन में धर्मपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश धलारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ललित कुमारी ने की। सम्मेलन की थीम मानविकी, वाणिज्य एवं प्रबंधन, पर्यावरण तथा वैज्ञानिक अध्ययन जैसे विषयों में सांख्यिकीय विधियों और आंकड़ा प्रस्तुतीकरण के उपयोग पर केंद्रित रही, जिस पर विशेषज्ञों ने विस्तार से चर्चा की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में एडिनबर्ग विश्वविद्यालय इंग्लैंड के रसायन विज्ञान के प्रो. विजय कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में वर्तमान समय के बहुआयामी विकास में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका को विस्तार से रेखांकित किया।
विज्ञापन
स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों के लिए सम्मेलन की थीम से संबंधित पोस्टर लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई। सम्मेलन में डॉ. शिवाली, डॉ. अरुण धीमान, अश्लीन शर्मा और प्रोफेसर अरविंद कुमार सहित अन्य शिक्षाविदों ने भी अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के समापन पर सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार कौंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शैक्षिक संस्थानों के समग्र विकास तथा विद्यार्थियों के बौद्धिक विस्तार के लिए इस प्रकार के सम्मेलनों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. ललित कुमारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।