{"_id":"66e047e45c27f02a6e00fb15","slug":"preparation-of-students-tested-through-mock-test-for-the-main-examination-of-parakh-mandi-news-c-90-1-ssml1026-135361-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 'परख' की मुख्य परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट से जांची विद्यार्थियों की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 'परख' की मुख्य परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट से जांची विद्यार्थियों की तैयारी
Tue, 10 Sep 2024 06:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 10 Sep 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रंग में परख परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट देते विद्यार्थी। संवाद
तीसरी, छठी और नौंवी कक्षा के विद्यार्थियों ने ओसीआर सीट पर दिया टेस्ट
मध्य जोन मंडी के कुल्लू, मंडी, लाहौल और बिलासपुर में सभी स्कूलों में टेस्ट आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। प्रदेश के मध्य जोन मंडी, कुल्लू, बिलासपुर और लाहौल स्पीति जिलों में तीसरी, छठी और नाैंवी के हजारों विद्यार्थियों ने मंगलवार को परख की मुख्य परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट दिया। विद्यार्थियों ने यह टेस्ट ओसीआर सीट पर दिया। इस सीट पर टीक मार्क किया जाता है। वहीं, छात्र छात्राओं को प्रश्न पेपर दिया गया।
शिक्षकों ने परख परीक्षा के लिए पहले माॅक टेस्ट से विद्यार्थियों की तैयारी की जांच की। उन्हें बताया गया कि ओसीआर सीट पर पेपर किस तरह से दिया जाता है और प्रश्न के विकल्पों में से सही विकल्प पर कैसे टीक लगाया जाता है। परख की मुख्य परीक्षा 19 नवंबर को होगी। इससे पहले तीन मॉक टेस्ट लिए जाएंगे। इनमें से पहला टेस्ट मंगलवार को प्रदेशभर के स्कूलों में आयोजित हुआ। इन तीन टेस्ट में विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए दक्ष बनाया जाएगा, ताकि उन्हें परीक्षा देने में कोई भी परेशानी न हो। परख मध्य जोन नोडल अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि चार जिलों में परख परीक्षा के लिए पहला मॉक टेस्ट सफलतापूर्वक हुआ।
मंडी शहर में 250 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल
मंडी शहर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल मंडी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी में 250 से अधिक विद्यार्थियों ने यह मॉक टेस्ट दिया। इस मौके पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को इस टेस्ट में कई अहम बातों को समझाया। उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक विजय गुप्ता और उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील कुमार ने बताया कि जिलाभर के सभी स्कूलों में परख परीक्षा के लिए पहला मॉक टेस्ट सफलतापूर्वक आयोजित हुआ है।