{"_id":"66e835ddf086a1ac9a07a5ea","slug":"posts-of-pharmacy-officers-should-be-created-pay-discrepancy-should-also-be-removed-mandi-news-c-90-1-mrt1064-135853-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 'फार्मेसी अधिकारियों के पद सृजित किए जाएं, वेतन विसंगति भी दूर की जाए '","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 'फार्मेसी अधिकारियों के पद सृजित किए जाएं, वेतन विसंगति भी दूर की जाए '
Mon, 16 Sep 2024 07:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश फार्मेसी अधिकारी संघ ने मंडी में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से उठाई मांग
अनुबंध कर्मचारियों को एकमुश्त छूट देकर नियमित करने का भी आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश अस्पताल फार्मेसी अधिकारी संघ ने मंडी पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात कर फार्मेसी अधिकारियों के पर्याप्त पद सृजित करने के साथ प्रमोशन चैनल बनाकर उनकी वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई। इसके बाद संघ ने ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन में संघ के राज्य महासचिव कुशाल सिंह ने कहा कि राज्य में दवा क्रय, आपूर्ति, युक्तिसंगत वितरण, दवा प्रबंधन, मरीजों और बीमारियों के रिकॉर्ड रखने की पेचीदा जिम्मेदारी के चलते फार्मेसी अधिकारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अहम हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त पद, प्रमोशन चैनल और संसाधन नहीं मिल रहे हैं। प्रदेश के कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और नागरिक चिकित्सालयों में फार्मेसी अधिकारियों के आवश्यकता से कम पद सृजित हैं। इस कारण अस्पतालों में मरीजों को दवा वितरण काउंटर, इंजेक्शन, मरहम-पट्टी रूम के बाहर लाइनों में लगना पड़ता है।
बताया कि ब्लॉक मुख्यालयों और नागरिक चिकित्सालयों में मुख्य फार्मेसी अधिकारी के पद सृजित न होने से दवा आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने आग्रह किया कि अस्पतालों में बढ़ी हुई मरीजों की संख्या के आधार पर हर नागरिक चिकित्सालयों और ब्लॉक मुख्यालयों में फार्मेसी अधिकारियों के पर्याप्त पद सृजित किए जाएं। कई फार्मेसी अधिकारी 25 से 30 साल सेवाकाल बिताने के बावजूद बिना पदोन्नति के उसी पद पर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में केंद्र की तर्ज पर पदोन्नति के अवसर प्रदान किए जाएं।
विज्ञापन
इसके साथ संघ ने फार्मेसी अधिकारियों की विभिन्न वेतन अनियमितताओं को दूर करने और मौजूदा संविदा कर्मचारियों को एकमुश्त छूट देकर सितंबर माह में नियमित करने का आग्रह भी किया। इस मौके पर फार्मेसी अधिकारी प्रकाश शर्मा, सुनील भारती, संजय शर्मा, देवेंद्र सिंह, नवल किशोर मौजूद रहे।