फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Porters and mules are delivering rations to disaster-affected areas

Mandi News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पोर्टर, खच्चर से पहुंचाया जा रहा राशन

Sat, 05 Jul 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Porters and mules are delivering rations to disaster-affected areas
खच्चरोंमें सराज के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में ले जाया जा रहा राशन। स्त्रोत- जागरूक पाठक - फोटो : परिजन
मंडी। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 1738 राशन किट का वितरण किया जा चुका है। आपदा राहत दलों ने शनिवार को थुनाग और जंजैहली तक राशन पहुंचाया। सड़कें बंद होने के चलते हवाई मार्ग के अलावा पैदल और खच्चरों के माध्यम से राशन पहुंचाया जा रहा है। अभी तक थुनाग के लिए राशन की 197 किट भेजी गई है। इनमें झुंडी के लिए 46, सरन के लिए 16, पखरैर के लिए 34, लेहथाच के लिए 10 राशन किट भेजी गई हैं।
विज्ञापन

जंजैहली के लिए राशन की 269 किट उपमंडलाधिकारी (ना.) के कार्यालय तक पहुंचा दी गई है। यह राशन सामग्री जीभी से आए पोर्टर और स्थानीय लोगों को सहयोग से रेशन से यहां तक पहुंचाई गई है। इसके अतिरिक्त बगस्याड़ में एक हजार राशन किट पहुंचाई जा चुकी हैं। इनमें से 180 राशन किट बगस्याड़ के राहत शिविर के लिए, सुराह के लिए 40, खनुगी के लिए 92, फनैर के लिए 15 राशन किट भेजी गई हैं। सुराह के लिए 70 राशन किट खच्चरों और पोर्टर के माध्यम से भेजी गई हैं। शंकरदेहरा के लिए 13 राशन किट भेजी गई हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने बताया कि जिले के अन्य प्रभावित क्षेत्रों में धर्मपुर के लिए 50 राशन किट, गोहर के बाड़ा के लिए 50, स्यांज के लिए 50 तथा जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा के लिए 9 राशन किट भेजी गई हैं। इसके अतिरिक्त रसोई गैस सिलिंडर, डीजल, तिरपाल इत्यादि अन्य आवश्यक वस्तुएं भी भेजी जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed