फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Political row over inauguration of Nehra Panchayat building, MLA Vinod lashes out at official

Mandi News: नेहरा पंचायत के भवन उद्घाटन पर सियासी रार, अधिकारी पर भड़के विधायक विनोद

Sat, 31 Jan 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 31 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Political row over inauguration of Nehra Panchayat building, MLA Vinod lashes out at official
गोहर (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र की नेहरा पंचायत के नव-निर्मित भवन का उद्घाटन शनिवार को सियासी गहमागहमी के बीच हुआ। स्थानीय विधायक विनोद कुमार ने न केवल भवन का विधिवत उद्घाटन किया, बल्कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों और सत्तापक्ष के नेताओं पर भी तीखा हमला बोला।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार मामला तब गरमाया जब पंचायत भवन के उद्घाटन की भनक लगते ही कुछ कांग्रेस नेताओं ने अधिकारियों पर दबाव बनाया कि इसका उद्घाटन भाजपा विधायक से न कराया जाए। बताया जा रहा है कि इसके बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कथित तौर पर भवन को ताला लगाने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक विनोद कुमार को भी इसकी जानकारी मिल गई। मगर विभागीय अधिकारियों ने विधायक से उद्घाटन करवाने की योजना के अनुसार कार्यक्रम हुआ। उद्घाटन के बाद विधायक ने मंच से अधिशासी अभियंता को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि एक्सईएन साहब, आपका एक्शन तो ठीक है, लेकिन जब हमारा एक्शन होगा तो वह खराब होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने साफ किया कि इस भवन के लिए पूर्व की जयराम सरकार ने 35 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की थी, जबकि मौजूदा सरकार ने कोई योगदान नहीं दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब भवन भाजपा कार्यकाल में बना है तो उद्घाटन पर आपत्ति क्यों। उन्होंने कहा कि निर्वाचित विधायक होने के नाते उन्हें उद्घाटन का पूरा संवैधानिक अधिकार है। अधिकारियों को किसी एक दल के दबाव में आकर काम नहीं करना चाहिए।

विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed