फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Political

बस किराया और बिजली की दरों में वृद्घि को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 07 Aug 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Political
मंडी। बस किराया और बिजली की दरों में बढ़ोतरी को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ शुक्रवार को मंडी में जिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में रोष रैली निकालते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर में विरोध प्रदर्शन करने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी की अगवाई में कार्यकर्ताओं ने डीसी मंडी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बस किराये और बिजली सब्सिडी में कटौती कर दी है। इसको वापस लेने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना की इस संकट की घड़ी में जनविरोधी फैसले लेकर लोगों पर बोझ डाल रही है। सरकार ने 25 प्रतिशत बस किराया बढ़ाकर लोगों को राहत देने के बजाये महंगाई का पैकेज प्रदान किया है। सरकार बिजली दरें, पानी शुल्क और बस किराया में वृद्धि करने के बाद और कई जन विरोध फैसले लेने की तैयारी में है, जिसका कांग्रेस विरोध करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह करते हुए कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए इन बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है। इस मौके पर अलकनंदा हांडा, वीरेंद्र सूद, वीरेंद्र शर्मा, शशि शर्मा, आकाश शर्मा, पवन ठाकुर, वामन ठाकुर, यादविंद्र शर्मा, अजय मोदगिल, विजय कपिल, एचएल शर्मा, कुलदीप ठाकुर, पृथ्वी सिंह नेगी, सचिन वर्मा, राकेश धरवाल, हेमंत शर्मा, रिंपल चौधरी, सतीश ठाकुर, महेंद्र गुप्ता, रवि चंदेल, ओमप्रकाश ठाकुर, संजू डोगरा, अजय ठाकुर, हरीश कुमार, रिंकू, हिमांक राणा, मनीष सैनी, ललित ठाकुर, अश्वनी, ओमप्रकाश सैनी, जगत पाल, गंगाराम राव, ठाकुर सिंह राव, भूपिंद्र गुलेरिया, नवीन राणा व तारा चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed