फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police's traffic plan failed, vehicles sent through Bindravani Tunnel

Mandi News: पहले ही दिन अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया महोत्सव, कपड़े फटे और पगड़ियां उछली

Sun, 10 Mar 2024 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Police's traffic plan failed, vehicles sent through Bindravani Tunnel
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का पहला दिन अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। डीसी कार्यालय परिसर से लेकर पड्डल तक हालात ठीक नहीं रहे। पड्डल में पुलिस की सख्ती से हालात बिगड़ गए और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसी तरह शाही जलेब भी आपसी समन्वय न होने के कारण टुकड़ों-टुकड़ों पर निकली। इससे जलेब की भव्यता खत्म हो गई। टुकड़ों में चली जलेब को आईटीआई के पास करीब 10 मिनट से अधिक देर तक रोकना पड़ा।समारोह की शुरुआत से पहले ही उपायुक्त कार्यालय परिसर में पगड़ी रस्म के दौरान ही अव्यवस्था का आलम रहा। यहां सीएम से मिलने के लिए आए हुए लोग भी व्यर्थ में पगड़ी पहनकर बैठे हुए लोगों को हटाने और उनसे मिलने की मांग करते रहे। करीब 2 बजे यहां आए एक व्यक्ति ने अव्यवस्था पर सवाल उठाया, लेकिन पुलिस के आगे किसी की एक न चली। यहां से निकलते ही कांग्रेस नेताओं में सीएम के साथ चलने को लेकर भगदड़ मच गई। हालांकि यहां पत्रकार भी बातचीत के लिए मौजूद थे, लेकिन भगदड़ ने हर किसी को इधर-उधर खिसकने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद करीब 4:30 बजे पड्डल मैदान में वीआईपी के साथ बैठने के लिए कांग्रेस नेताओं को लंबी जद्दोजहद करनी पड़ी। यहां तैनात एक इंस्पेक्टर रजत राणा ने सभी एंट्री पर रोक लगा दी। इससे हालात बिगड़ गए। सीएम के आने से चंद मिनट पहले यहां गहमागहमी होती रही। चैनल गेट से अंदर आने के लिए अधिकारियों, नेता और अन्य की पगड़ियां तक उछल कर गिर गईं। इसी तरह एक कांग्रेस महिला नेत्री शकुंतला कश्यप की साड़ी फट गई। शकुंतला का आरोप है कि जय श्री राम का नारा लगाने वालों को पुलिस ने वीआईपी के साथ बैठा दिया, जबकि कांग्रेस पदाधिकारियों को जाने नहीं दिया गया और उनके साथ बदतमीजी की गई। यहां कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी को भी पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन

बॉक्स
सीएम की गाड़ी में चढ़ एक साथ कई नेता, लगाना पड़ा धक्का
जलेब में शरीक हुए सीएम सुखविंदर सिंह जीप में सवार हुए तो कई नेता इस पर सवार हो गए। हालात यह रहे कि पुलिस कर्मियों को गाड़ी को पीछे से धक्का लगाना पड़ा ताकि यह पीछे की तरफ न आए। पहले दिन कांग्रेस नेताओं ने भी जमकर मनमर्जी करते हुए अपना जोर सीएम के समक्ष दिखाने प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
कांगनी हेलीपैड में वीरभद्र गुट और बड़े नेता रहे गायब
कांगनी हेलीपैड में सीएम के स्वागत के दौरान वीरभद्र गुट और बड़े नेता गायब रहे। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यहां स्वागत के लिए पंडित सुखराम शर्मा के पोते आश्रय शर्मा मौजूद रहे। यहां कांग्रेस नेता विजयपाल सिंह, जगदीश रेडी, दीपक शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे, जबकि कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री कौल सिंह, सोहन लाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी कांगनी हेलीपैड नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed