फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police will include the youth who became ill after swallowing chitta in the investigation

Mandi News: चिट्टा निगलने से बीमार हुए युवक को जांच में शामिल करेगी पुलिस

Wed, 30 Apr 2025 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 30 Apr 2025 06:51 AM IST
विज्ञापन
Police will include the youth who became ill after swallowing chitta in the investigation
सरकघाट (मंडी)। सरकघाट के वार्ड पांच कुनालग गली में पुलिस की दबिश के दौरान चिट्टा निगलने वाले युवक को पुलिस अब जांच में शामिल करेगी। उक्त युवक अभी बीमार है, स्वस्थ होते ही युवक से चिट्टा की खरीद के बारे में पूछा जाएगा। वह किन-किन दोस्तों के साथ सेवन करता था, उसके बारे में भी पुलिस पता करेगी।
विज्ञापन

सरकाघाट पुलिस की एसआईयू टीम ने 24 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर युवक निखिल शर्मा के घर पर दबिश दी थी। घर की तलाशी के दौरान युवक अपने कमरे में बैठा था। पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा अंदर से खोला तो वह कोई संदिग्ध वस्तु निगल रहा था। पुलिस ने निगल रही वस्तु को बाहर निकालने के लिए कहा तो युवक ने वह वस्तु निगल ली तथा कहा कि उसके पास चिट्टा था, जो निगल लिया है। इसके बाद उसे इलाज के लिए सीएच सरकाघाट ले जाया गया। वहां मेडिकल एमएलसी हासिल की। इसके साथ खून, पेशाब और गैस्ट्रिक लैवेज प्राप्त किए। जिन्हें आगे परीक्षण के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी रजनीश ने बताया कि अभी युवक बीमार है। ठीक होने के बाद उसे जांच में शामिल किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



चिट्टे के साथ पकड़ा आरोपी रिमांड पर लिया
सरकाघाट पुलिस की एसआईयू टीम ने तीन ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी युवक पंकज सोनी को सोमवार को सीर खड्ड पर बने पुल के पास दबोचा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed