{"_id":"678d0315b2c70186d402af9a","slug":"police-team-reached-jogindernagar-to-interrogate-the-members-of-the-thief-gang-mandi-news-c-90-1-ssml1045-145740-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चोर गिरोह के सदस्यों से पूछताछ करने जोगिंद्रनगर पहुंची पुलिस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चोर गिरोह के सदस्यों से पूछताछ करने जोगिंद्रनगर पहुंची पुलिस टीम
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने के लिए अन्य जिलों की पुलिस भी जोगिंद्रनगर पहुंची है। जिला कांगड़ा पुलिस थाना लंबागांव में दर्ज चोरी के मामलों को सुलझाने के लिए आरोपियों से पूछताछ शुरू हुई है। आरोपियों के वाहन की लोकेशन सोलन और शिमला जिले में भी मिली है।
इससे चोरी की अन्य घटनाओं का पर्दाफाश हो सकता है। जोगिंद्रनगर में चोरी की एक घटना को स्थानीय पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझाकर मंडी जिले के चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जोगिंद्रनगर शहरी क्षेत्र में 16 जनवरी की रात एक वेस्ट मैटीरियल की दुकान से लोहा, तांबा और एल्युमिनियम सामान चोरी हुआ था।
चोरी के आरोप में चोर गिरोह के तीन सदस्यों को एक चारपहिया वाहन के साथ दबोचा गया है। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने कहा कि चोरी के आरोप में तीन शातिरों को पुलिस ने चुराई गई संपत्ति के साथ दबोचा है। इसकी जानकारी प्रदेशभर के पुलिस थाना के प्रभारियों को दी गई है। चोर गिरोह के तीन सदस्यों से पूछताछ जारी है। चोरी की घटनाओं को लेकर अन्य जिलों की पुलिस भी मंडी पुलिस के संपर्क में हैं। संवाद