फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police should keep rescue team ready in snowfall: Devi Ram

बर्फबारी में रेस्क्यू टीम तैयार रखे पुलिस : देवी राम

Tue, 26 Nov 2024 01:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Police should keep rescue team ready in snowfall: Devi Ram
बालीचौकी (मंडी)। सर्दी के मौसम में होने वाली आपदाओं से निपटने के लिए सोमवार को एसडीएम कार्यालय बालीचौकी में विभागीय अधिकारियों ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम देवी राम ने की। उन्होंने बालीचौकी क्षेत्र में बर्फबारी की स्थिति में किसी भी आपदा से निपटने और सड़कों की बहाली, पेयजल और बिजली आपूर्ति को सुनिश्चित बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस विभाग और गृह रक्षा विभाग को आपातकालीन नंबर एवं आपदा की स्थिति में रेस्क्यू टीम को तैयार रखने के निर्देश दिए। थाची, सुधराणी, थाटा, सोमगाड और अन्य बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र की सड़कों में जेसीबी तैनात करने के लिए कहा। जल शक्ति विभाग को पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने और पाइप और पानी के स्रोतों की जांच करने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यवाहक तहसीलदार हुकम चंद, राष्ट्रीय राजमार्ग 305 लुहरी-औट के सहायक अभियंता टहल चंद, पुलिस चौकी प्रभारी रामकृष्ण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed