{"_id":"67e84594f9fbbb0d750aa3e8","slug":"police-is-alert-regarding-security-in-jogindernagar-devta-fair-mandi-news-c-90-1-ssml1045-151901-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर देवता मेले में सुरक्षा को लेकर पुलिस चौकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर देवता मेले में सुरक्षा को लेकर पुलिस चौकस
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए मंडी पुलिस ने सतर्कता बढ़ाते हुए मंडी-पठानकोट हाईवे पर संदिग्ध वाहनों पर अभी से नाकाबंदी कर दी है। शहर के विभिन्न होटलों में डेरा जमाए हुए लोगों से पूछताछ के लिए पुलिस की टीमें पेट्रोलिंग कर रिकॉर्ड भी खंगाल रही हैं।
100 से अधिक पुलिस के जवान मेले में सुरक्षा प्रबंधों को पुख्ता बनाएंगे। मेला स्थल के समीप आग की घटनाओं से निपटने के लिए दमकल विभाग के फायर टेंडर भी तैनात कर दिए गए हैं। पहली से पांच अप्रैल तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय महोत्सव में प्रदेश भर से कारोबारी पहुंचना शुरू हो गए हैं। मेला स्थल में झूले भी सज गए हैं।
रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऋतु रंग मंच को नगर परिषद की देखरेख में सजाया जा रहा है। दर्शकों के बैठने के लिए वाटरप्रूफ पंडाल की सुविधा मेला प्रशासन की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी। मिनी सचिवालय के समीप देवी-देवताओं के बैठने की व्यवस्था भी 70 प्रतिशत पूरी हो गई है।
विज्ञापन
.......
ऑडिशन से किया कलाकारों का चयन
राज्यस्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए प्रदेश और स्थानीय गायकों की स्क्रीनिंग भी मेला समिति की ओर से गठित कमेटी करेगी। स्टार कलाकारों को सांस्कृतिक संध्याओं में सीधा अधिमान मिलेगा। सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के लिए शुक्रवार को 40 से अधिक गायक कलाकारों की स्वर परीक्षा ली गई। मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के लिए कलाकारों को ऑडिशन के माध्यम से चयन का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
000