{"_id":"6ac54e5265a13cfb8b0b043a","slug":"police-investigated-the-case-of-attempted-suicide-mandi-news-c-90-1-ssml1045-216579-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आत्महत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने की जांच पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आत्महत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने की जांच पड़ताल
विज्ञापन
पीड़ित व परिजनों के पुलिस ने दर्ज किए बयान
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में नौकरी से हटाए जाने के बाद आत्महत्या का प्रयास करने वाले आउटसोर्स कर्मचारी के मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर तथ्य जुटाए हैं। सोमवार रात पीड़ित बयान देने की स्थिति में नहीं था, इसलिए पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। मंगलवार सुबह हालत सुधरने पर पीड़ित के बयान लिए गए। उसने किसी पर आरोप नहीं लगाया और अधिक दवाइयां सेवन करने की बात कही।
घींऊधार रिवालसर निवासी बलवंत सिंह ने सोमवार शाम भंगरोटू स्थित किराये के कमरे में अधिक दवाइयां खा ली थीं। उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। बलवंत आउटसोर्स के माध्यम से वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत था और हाल ही में नौकरी से हटाए जाने के बाद तनाव में था। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।