फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police increased vigilance in Pandoh

Mandi News: पंडोह में पुलिस ने बढाई सतर्कता

Fri, 06 Dec 2024 08:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 06 Dec 2024 08:07 AM IST
विज्ञापन
Police increased vigilance in Pandoh
पंडोह में चोरी की घटनाओं को लेकर तैनात क्यूआरटी जवान। स्त्रोत पुलिस
मंडी। पंडोह क्षेत्र में चोरियों की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। संदिग्धों की धरपकड़ और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्यूआरटी टीम को भी तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार रात को भी स्थानीय पुलिस के साथ क्यूआरटी के जवान बाजार में तैनात रहे और इलाके के हर संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी गई। इसके अलावा तेज गति से गुजरने वाले वाहनों पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, ताकि चोरों के साथ-साथ अन्य अपराधियों की गतिविधियों पर भी रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन

वीरवार को पुलिस ने आर्मी कैंप के सहयोग से विशेष नाका लगाकर पांच वाहन चालकों के ओवर स्पीड वाहनों के चालान किए। पंडोह थाना प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि क्षेत्र में चोरियों की घटनाओं को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और जल्द ही संदिग्धों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed