फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police eye smuggling network in 17 gram chitta case

Mandi News: 17 ग्राम चिट्टा मामले में तस्करी नेटवर्क पर पुलिस की नजर

Thu, 10 Sep 2026 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police eye smuggling network in 17 gram chitta case
संदिग्ध लेनदेन की तकनीकी जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

आरोपी से जुड़े लोगों का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मुख्यालय से सटे मंदलोग में घर से 17 ग्राम चिट्टा बरामद होने के बाद पुलिस ने इसके पीछे सक्रिय तस्करी नेटवर्क की जांच तेज कर दी है। एसटीएफ की कार्रवाई में गिरफ्तार गुलाब सिंह उर्फ बंशू से पूछताछ के साथ ही पुलिस उसके संपर्क में रहे लोगों और संदिग्ध लेनदेन का रिकॉर्ड खंगाल रही है। जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाने पर है कि आरोपी चिट्टा कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।

मामले में तकनीकी जांच भी की जा रही है। आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर उसके संपर्कों तथा संदिग्ध लेनदेन की पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि पिछले कुछ समय के दौरान आरोपी के संपर्क में कौन-कौन लोग रहे हैं। एसटीएफ सेंट्रल रेंज मंडी ने बीते मंगलवार को रंधाडा बाजार में मिली सूचना के आधार पर मंदलोग स्थित गुलाब सिंह के घर पर दबिश दी थी। तलाशी के दौरान पुलिस ने 17 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस संदिग्ध लेनदेन, संपर्कों और नशे की सप्लाई से जुड़े संभावित लिंक को जोड़कर नेटवर्क की कड़ियां तलाश रही है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड अवधि के दौरान मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed