फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police busy in getting refund of amount in case of fraud of Rs 36.50 lakh

Mandi News: 36.50 लाख की ठगी के मामले में राशि रिफंड करवाने में जुटी पुलिसत

Thu, 10 Oct 2024 11:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 10 Oct 2024 11:37 AM IST
विज्ञापन
Police busy in getting refund of amount in case of fraud of Rs 36.50 lakh
मंडी। कुल्लू के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से 36.50 लाख रुपये ठगी करने के मामले में साइबर पुलिस ने रिफंड की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। आरोपियों ने चेन के माध्यम से लगभग 18 खातों में धनराशि पहुंचाई और फिर उसे खुर्द-बुर्द करने का प्रयास किया। पुलिस  45 ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड जुटाने में जुटी है और खातों को फ्रिज करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

साइबर पुलिस यह भी पता लगा रही कि शातिरों द्वारा इस्तेमाल में लाए गए सभी खातों में कितनी धनराशि मौजूद है। इस धनराशि को भी फ्रिज करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस जांच से वाकिफ शातिर धनराशि को तुरंत ही विभिन्न माध्यमों से इस्तेमाल करते हैं। पुलिस तकनीकी जांच से भी इस मामले में शातिरों तक पहुंचने और धनराशि को रिफंड करवाने के प्रयास में लगी हुई है। बता दें कि साइबर ठगों ने एक फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर कुल्लू के सेवानिवृत्त कर्मचारी को फोन किया और कहा कि उसका मोबाइल नंबर पोर्नोग्राफी व अवैध गतिविधियों में शामिल होने का हवाला देकर 36.50 लाख रुपये ठगे थे।
विज्ञापन

इससे पहले भी जिले के एक सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता से सोशल मीडिया पर निवेश के नाम पर 20 लाख की ठगी की जा चुकी है। वहीं, हमीरपुर जिले के एक सेवानिवृत्त एचएएस अधिकारी से भी डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 73 लाख रुपये की ठगी हुई थी। तीनों ही मामलों में जागरूकता के अभाव में शातिर सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों की जिंदगीभर की पूंजी चंद घंटों में ही ले गए। उधर, साइबर पुलिस थाना मंडी मध्य जोन के एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed