{"_id":"687e8561db0e3404ec04ad6b","slug":"poklane-operator-saved-his-life-by-running-away-in-dharampur-mandi-news-c-90-1-mrt1064-163238-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: धर्मपुर में पोकलेन ऑपरेटर ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: धर्मपुर में पोकलेन ऑपरेटर ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सोमवार को बारिश से एनएच-03 जालंधर-मंडी अटारी वाया धर्मपुर कोटली जगह-जगह भारी भूस्खलन होने और पेड़ गिरने से बाधित रहा। धर्मपुर के कैंची मोड़ के पास एनएच निर्माता कंपनी की पोकलेन मशीन मलबे की चपेट में आने से बच गई। ऑपरेटर ने भागकर अपनी जान बचाई।
बरोटी में सरसकान सड़क पेड़ गिरने से बाधित रही। बाद में स्थानीय युवाओं मनोज ढिल्लो, विपन कुमार, दिनेश कुमार, रमेश कुमार, मदन और कुछ गाड़ी चालकों ने मिलकर बहाल किया। लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मपुर के अधीन आने वाले मार्गों में गयूण-उभक-बनेहरड़ी, धर्मपुर-संधोल वाया स्योह, संधोल-मढ़ी-धर्मपुर, कांढापत्तन-कौंसल, शेरपुर-मोरला वाया रिछली, बहरी-मढ़ी-तनेहड़, धलोन-राख, स्याठी लिंक रोड, सनौर-फिहड़, मलहुआ-थाती और खड़ून रिधी बलह सड़क बाधित रही।
एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि एनएच को बहाल करवा दिया है। सड़कों को बहाल करने के आदेश जारी कर दिए है। पीडब्ल्यूडी धर्मपुर के अधीक्षण अभियंता प्रमोद कश्यप ने बताया कि अधिकांश सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। संवाद