फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   PM Shri Vidyalaya Pangna gets CBSE recognition, will get better education

Mandi News: पीएम श्री विद्यालय पांगणा को सीबीएसई की मान्यता, मिलेगी बेहतर शिक्षा

Sat, 25 Apr 2026 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
PM Shri Vidyalaya Pangna gets CBSE recognition, will get better education
राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा अब जिले के विद्यार्थियों को मिलेगी
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं से सुदृढ़ होगा शिक्षण ढांचा

संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। पांगणा स्थित पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को प्रदेश सरकार की ओर से सीबीएसई विद्यालय के रूप में अधिसूचित (नोटिफाई) किया गया है। इस निर्णय से स्थानीय विद्यार्थियों को अब अपने ही क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। सीबीएसई से संबद्ध होने के बाद विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, स्मार्ट कक्षाओं, उन्नत प्रयोगशालाओं तथा डिजिटल संसाधनों का लाभ प्राप्त होगा। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं समग्र विकास को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। वर्ष 1932 में स्थापित यह विद्यालय लंबे समय से क्षेत्र में शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है। समय के साथ यह संस्थान हाई स्कूल से विकसित होकर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के रूप में स्थापित हुआ। निहरी, तत्तापानी, झूंगी और बगशाड़ सहित दूरदराज क्षेत्रों से विद्यार्थी यहां शिक्षा ग्रहण करते रहे हैं। संस्कृति मर्मज्ञ डॉ. जगदीश शर्मा, युवा प्रेरक पुनीत, सेवानिवृत्त उपमंडलाधिकारी डॉ. किशोरी लाल शर्मा, सुरेश शर्मा, पूर्णमल महाजन, जितेंद्र शर्मा, पेंशनर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डीपी शर्मा, पदमनाभ चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह कदम पांगणा और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करेगा। प्रधानाचार्य संजय कुमार ने बताया कि सीबीएसई संबद्धता के बाद विद्यार्थियों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed