फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   PM Modi gave a message of fitness to the youth.

Mandi News: पीएम मोदी ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

Thu, 27 Aug 2026 05:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
PM Modi gave a message of fitness to the youth.
राष्ट्रीय खेल दिवस पर मंडी कॉलेज में हुआ खेलो इंडिया संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर मेरा युवा भारत और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में वीरवार को ‘खेलो इंडिया संवाद, खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संतोष कुमार कपूर, विशिष्ट अतिथि खेलो इंडिया सेंटर मंडी के फुटबाल कोच कमल किशोर और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन रहा। उन्होंने युवाओं से खेलों से जुड़ने और फिटनेस को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास जैसे गुण विकसित करते हैं। प्रधानमंत्री ने प्रतिभाओं की पहचान, बेहतर कोचिंग, प्रशिक्षण सुविधाओं और स्पोर्ट्स साइंस को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

फुटबाल कोच कमल किशोर के साथ युवा संवाद का संचालन नेहरू युवा केंद्र के नीरज ने किया। विद्यार्थियों ने खेल, फिटनेस और युवा विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस दौरान प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की समन्वयक एवं मेरा युवा भारत की नोडल अधिकारी डॉ. दीपाली अशोक ने कहा कि कार्यक्रम से प्रतिभागियों को खेल और फिटनेस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed