फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Plums from Balh and Sundernagar reached the markets of Maharashtra.

Mandi News: महाराष्ट्र की मंडियों में पहुंचा बल्ह और सुंदरनगर का प्लम

Wed, 03 Jun 2026 04:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
Plums from Balh and Sundernagar reached the markets of Maharashtra.
किसानों को मिल रहे 150 से 230 रुपये प्रति किलो तक दाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी जिले के बल्ह के बृखमणी और सुंदरनगर के खगराओं क्लस्टर में उत्पादित उच्च गुणवत्ता वाला प्लम अब महाराष्ट्र सहित देश के बड़े बाजारों तक पहुंच रहा है। बागवानी विभाग के सहयोग और किसानों की मेहनत से यह फसल व्यावसायिक रूप से सफल साबित हो रही है।
खगराओं के किसान संजय कुमार ने बताया कि उन्होंने 2022 में एचपी शिवा परियोजना के तहत प्लम का बाग लगाया। उनके क्लस्टर के 26 किसान 11.5 हेक्टेयर क्षेत्र में प्लम की खेती कर रहे हैं। इस वर्ष क्लस्टर से करीब तीन लाख रुपये की फसल तैयार हुई है, जिसमें संजय कुमार ने अकेले लगभग दो लाख रुपये की आय अर्जित की। प्लम को कुल्लू और भुंतर मंडियों में 220 से 235 रुपये प्रति किलो तक के दाम मिले हैं।
विज्ञापन

क्लस्टर में ब्लैक एंबर और सेंटा रोजा समेत चार किस्मों की खेती की जा रही है। किसानों को पंप हाउस, बोरवेल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जबकि उद्यान विभाग समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन भी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निदेशक बागवानी संजय गुप्ता ने बताया कि एचपी शिवा परियोजना के तहत किसानों को राष्ट्रीय स्तर के बाजारों से जोड़ने के लिए महाराष्ट्र की एग्री-सप्लाई कंपनी गो फॉर फ्रेश के साथ संपर्क स्थापित किया गया है। प्लम की पहली नमूना खेप महाराष्ट्र भेजी जा चुकी है, जिससे किसानों को बेहतर बाजार और अधिक आय की नई संभावनाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed