फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Plum and kiwi clusters will be planted in Dol, Khadihar and Golwan.

Mandi News: डोल, खड़ीहार और गोलवां में लगेंगे प्लम, कीवी के क्लस्टर

Thu, 13 Nov 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Plum and kiwi clusters will be planted in Dol, Khadihar and Golwan.
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में बागवानों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए अब क्लस्टर स्तर पर प्लम, कीवी और जापानी फल की खेती करने की योजना पर कार्य शुरू हो गए हैं। जोगिंद्रनगर उपमंडल के डोल, खड़ीहार और गोलवां में क्लस्टर स्तर पर फलदार पौधों की खेती के लिए भूमि भी चयनित कर ली है। उद्यान विभाग ने आड़ू की उन्नत किस्म की फसल के पौधों की डिमांड भेजी है।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर उपमंडल के ढेलू वार्ड में क्लस्टर स्तर पर करीब 6.5 हेक्टेयर भूमि पर सात हजार के करीब अमरूद के पौधे लगाए हैं। इसका बागवानों को आर्थिक लाभ भी आने वाले समय में मिलेगा। यहां पर करीब 35 से 40 हजार क्विंटल अमरूद के फल की पैदावार होने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


तीन से आठ साल में तैयार होगा प्लम

उद्यान विभाग की विकास अधिकारी (एचडीओ) डॉ. निधी ने बताया कि तीन से आठ साल में प्लम की फसल तैयार होगी। इस फल की विभिन्न वैरायटी की पैदावार को लेकर विभाग नर्सरी भी तैयार कर रहा है। खंड विकास कार्यालयों में बागवानों को प्लम, जापानी फल और कीवी के पौधे सरकारी दरों में उपलब्ध करवाने को लेकर डिमांड भी भेजी जा चुकी है। प्रथम चरण में 1500 पौधे इस साल प्लम और सेब के किसानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed