फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pledge taken to make Dharampur free from 'Chitta' and drugs.

Mandi News: धर्मपुर को चिट्टा मुक्त और नशामुक्त बनाने की दिलाई शपथ

Fri, 26 Jun 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pledge taken to make Dharampur free from 'Chitta' and drugs.
धर्मपुर (मंडी)। एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने वीरवार को अपने कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धर्मपुर को चिट्टा मुक्त एवं नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहें, बल्कि अपने परिवार, आसपास के लोगों तथा समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। साथ ही यह भी प्रण लिया गया कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और उन्हें शिक्षा, खेलकूद तथा सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed