{"_id":"670d094445760df40903fcce","slug":"plastic-waste-then-set-on-fire-ngt-rules-flouted-mandi-news-c-90-1-ssml1025-137890-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: फिर आग के हवाले किया प्लास्टिक कचरा, एनजीटी के नियम हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: फिर आग के हवाले किया प्लास्टिक कचरा, एनजीटी के नियम हवा
Tue, 15 Oct 2024 05:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
मंडी- पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर के पातकू गांव के समीप सड़क किनारे पड़े प्लास्टिक कचरे को लो
मंडी-पठानकोट हाईवे पर खुले में गंदगी फैलाकर लापरवाह लोगों ने लगा दी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में प्लास्टिक कचरे को फिर आग के हवाले कर एनजीटी के नियमों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है। त्योहारी सीजन में अपने घरों को साफ सुथरा बनाकर मंडी पठानकोट हाईवे की सड़कों पर गंदगी फैलाकर इसे फिर आग लगाने का मामला सुर्खियां बटोर रहा है।
शहरी क्षेत्र से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर पातकू के समीप प्लास्टिक कचरे के बड़े-बड़े ढेरों को अवैज्ञानिक ढंग से निष्पादन करने का यह सिलसिला बीते कई दिनों से जारी है। हैरत की बात है कि सामरिक दृष्टि से अहम राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी गुजरते हैं, लेकिन लापरवाही के इस क्रम पर अंकुश लगाने के लिए कोई भी जिम्मेदार अधिकारी आवश्यक कार्रवाई अमल में नहीं ला रहा है। रविवार को आग के हवाले किए गए प्लास्टिक कचरे के दो बड़े ढेरों की तस्वीरें कैमरे में कैद हो जाने के बाद अब मामला तूल पकड़ने लगा है। स्वच्छता अभियान को शिखर पर ले जाने वाले पंचायत प्रतिनिधियों ने भी प्लास्टिक कचरे को आग के हवाले करने पर तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं और स्थानीय प्रशासन, खंड विकास अधिकारी और एनजीटी से भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासी अजय कुमार, विनोद, महेश और सुरेंद्र कुमार ने एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी और खंड विकास अधिकारी सरवण कुमार से ऐसी लापरवाही पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता महेंद्र कुमार ने भी एनजीटी के नियमों की उल्लंघना करने वालों पर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। वहीं, खंड विकास अधिकारी सरवण कुमार और एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि वे फील्ड से रिपोर्ट हासिल करने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाएंगे। बताया कि खुले में गंदगी फैलाना और प्लास्टिक कचरे को आग के हवाले करना नियमों के विपरीत है। ऐसी कोताही बरतने वालों पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।