फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Planning meeting is not held for performing rituals: Rakesh

रस्म अदायगी के लिए नहीं होती प्लानिंग बैठक : राकेश

Wed, 05 Feb 2025 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Planning meeting is not held for performing rituals: Rakesh
मंडी। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि प्लानिंग की बैठकें सिर्फ रस्म अदायगी के लिए नहीं होतीं, बल्कि उनका असली उद्देश्य प्रदेश के विकास की दिशा तय करना और जनता को लाभ पहुंचाना होता है। उन्होंने सवाल उठाया कि पिछली प्लानिंग बैठकों में जो कार्य स्वीकृत किए गए थे, उनमें से कितनों पर वास्तव में अमल हुआ है।
विज्ञापन

मंडी में जारी बयान में राकेश जम्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को भाजपा संगठन की चिंता करने के बजाय अपने सांविधानिक कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से ही विकास को दरकिनार किया गया है। सिर्फ भाई-भतीजावाद, मित्रवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के बजाय मुख्यमंत्री अपने चहेतों और कांग्रेस नेताओं के करीबियों को बैकडोर एंट्री देकर सरकारी नौकरियां बांट रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार बार-बार प्लानिंग बैठकों के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। कांग्रेस सरकार की कार्यशैली दिखावटी है और उसकी प्लानिंग बैठकें केवल कागजों तक सीमित रह गई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के बजाय जनता को गुमराह करने में व्यस्त हैं। पिछली बैठकों में लिए गए फैसलों पर कोई अमल नहीं हुआ और योजनाएं सिर्फ फाइलों में दबी पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed